देश

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला! मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर पार्किंग में उतरा

Chhagan Bhujbal News: महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल पुणे में एक बड़े हादसे से बच गए, जब उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह गलती से पार्किंग में उतर गया। हालांकि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित रहे।

Image

लैंडिंग में बड़ी चूक, पुणे में होते-होते बचा बड़ा हादसा (Photo: PTI)

Chhagan Bhujbal News: महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। वे पुणे जिले के पुरंदर तालुका के खानवाडी गांव (Maharashtra news) में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के वक्त एक बड़ी चूक सामने आई। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड पर उतरना था। लेकिन किसी कारणवश वह गलती से पास के एक वाहन पार्किंग क्षेत्र में उतर गया। यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी, क्योंकि पार्किंग में गाड़ियां मौजूद थीं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना में नहीं हुई कोई जनहानि

हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान हुई इस गलती के कारणों की जांच की जा सकती है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। सुरक्षा के लिहाज से यह एक गंभीर मामला माना जा रहा है, क्योंकि थोड़ी सी चूक बड़ा नुकसान कर सकती थी। इस घटना के बाद मंत्री ने अपना कार्यक्रम जारी रखा और तय कार्यक्रम में शामिल हुए। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हेलीकॉप्टर गलत जगह उतारने की ये थी वजह

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि हवाई सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद एक बड़ी चूक सामने आई। पायलट ने पार्किंग क्षेत्र के भीतर मौजूद एक खाली जगह को ही निर्धारित हेलीपैड समझ लिया और वहीं हेलीकॉप्टर उतार दिया। यह स्थिति थोड़ी देर के लिए हैरान करने वाली रही, क्योंकि वास्तविक हेलीपैड पास में ही मौजूद था। जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के समय रोटर की तेज हवा से काफी धूल उड़ने लगी थी, जिसके कारण पायलट को स्पष्ट दृश्य नहीं मिल पाया। इसी वजह से वह सही स्थान की पहचान नहीं कर सका और हेलीकॉप्टर गलत जगह पर उतार दिया।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article