देश

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा, BJP में हो सकते हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2024, 03:12 PM IST

Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण भाजपा के संपर्क में हैं। जानकारी के मुताबिक, वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह कांग्रेस से काफी समय से नाराज बताए जा रहे थे।

Image

कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं अशोक चाव्हाण

Photo : BCCL

Ashok Chavan: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर से मुलाकात कर विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। अशोक चव्हाण काफी दिनों से कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, अशोक चव्हाण जल्द भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से वह भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी की ओर से उन्हें बड़ा ऑफर भी दिया गया है।

आगे-आगे देखो, होता है क्या- फडणवीस

अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कई विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। इसमें विशेषकर कांग्रेस के बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं, क्योंकि कांग्रेस की शीर्षस्थ नेताओं का जैसा व्यवहार रहा है, उससे वे पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कौन-कौन हमारे संपर्क में है, इसका खुलासा धीरे-धीरे होगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

मिलिंद देवड़ा ने भी छोड़ी थी कांग्रेस

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़ नेता और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 14 जनवरी को इस्तीफा दिया था, इसी दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद देवड़ा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गए। बता दें, देवड़ा राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा था कि पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। मैं वर्षों से अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

ये विधायक भी हो सकते हैं भाजपा में शामिल

संभावना है कि यह विधायक अशोक चव्हाण के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते है।

1. सुरेश वरपुडकर

2. अमित जनक

3. विश्वजीत कदम

4. माधवराव पाटिल

5. जितेश अंतापुरकर

6. संग्राम थोपते

7. कुणाल पाटिल

8. अमित देशमुख

9. धीरज देशमुख

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें