Maharashtra: क्या है बाघ के शिकार का मामला? जिसमें फंस गए शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़, दर्ज हुआ मुकदमा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 25, 2024, 07:59 AM IST

sanjay gaikwad in Tiger Hunting Case: महाराष्ट्र के वन विभाग ने बाघ शिकार के दावे पर शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि विधायक पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बाघ के कथित दांत को फोरेंसिक पहचान करने के लिए भेजा गया है।

Sanjay Gaikwad in Tiger Hunting Case: महाराष्ट्र के बुलढाणा में वर्ष 1987 में एक बाघ का शिकार करने और उसके दांत गले में पहनने का दावा करने वाले शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वन विभाग ने शनिवार को दांत वाली माला जब्त कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर मुकदमा दर्ज।

जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

अधिकारी ने बताया कि विधायक पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बाघ के कथित दांत को फोरेंसिक पहचान करने के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed