महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, फरवरी 2022 में हुए थे गिरफ्तार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 11, 2023, 06:12 PM IST

बता दें कि ईडी ने नवाब मलिक को फरवरी 2022 में भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की कथित गतिविधियों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था।

Nawab Malik: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को मेडिकल आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि ईडी ने नवाब मलिक को फरवरी 2022 में भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की कथित गतिविधियों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

दो महीने की अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दे दी। धनशोधन मामले में बंबई हाई कोर्ट ने 13 जुलाई को नवाब मलिक को चिकित्सा आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उन्होंने शीर्ष अदालत का रुख किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) धनशोधन मामले की जांच कर रहा है।

End of Feed