महाराष्ट्र चुनाव: जलगांव में निर्दलीय उम्मीदवार के घर फायरिंग, 3 राउंड फायर कर भागे हमलावर

Firing on Independent Candidate in Maharashtra: निर्दलीय प्रत्याशी अहमद हुसैन ने बताया कि सुबह तड़के 4 बजे वह अपने पहली मंजिल के बेडरूम में सोये हुए थे, तभी उनके घर पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें दो गोलियां खिड़की के शीशों पर लगीं।

Firing on Independent Candidate in Maharashtra: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जलगांव में निर्दलीय उम्मीदवार अहमद हुसैन के घर पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि आज तड़के 4 बजे उनके घर पर फायरिंग की गई। अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर 3 राउंड फायर किए और फरार हो गए। इस घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है, जिसके बाद अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

Firing

महाराष्ट्र में निर्दलीय प्रत्याशी के घर पर गोलीबारी।

निर्दलीय प्रत्याशी अहमद हुसैन ने बताया कि सुबह तड़के 4 बजे वह अपने पहली मंजिल के बेडरूम में सोये हुए थे, तभी उनके घर पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें दो गोलियां खिड़की के शीशों पर लगीं। हालांकि, इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई है। फायरिंग की जानकारी मिलते ही एसपी माहेश्वरी रेड्डी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

End of Feed