Maharashtra Covid: महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में 500 से ज्यादा केस, 3 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 10:19 PM IST

Maharashtra Covid: महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत रही। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं।

Maharashtra Covid: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता दिख रहा है। सिर्फ एक दिन में महाराष्ट्र में पांच सौ से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 562 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान मुंबई शहर में 172 नए मामले दर्ज किए गए।

corona update, maharashtra covid case

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट (प्रतीकात्मक फोटो)

शनिवार से मामले कम

महाराष्ट्र में रविवार को 562 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए। यह शनिवार की तुलना में कम है। शनिवार को राज्य में 669 मामले सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 से तीन और मरीजों की मृत्यु हो गई है। आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 395 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.13 प्रतिशत है।

End of Feed