देश

Maharashtra Covid: महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में 500 से ज्यादा केस, 3 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 10:19 PM IST

Maharashtra Covid: महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत रही। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं।

Image

महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : BCCL

Maharashtra Covid: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता दिख रहा है। सिर्फ एक दिन में महाराष्ट्र में पांच सौ से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 562 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान मुंबई शहर में 172 नए मामले दर्ज किए गए।

शनिवार से मामले कम

महाराष्ट्र में रविवार को 562 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए। यह शनिवार की तुलना में कम है। शनिवार को राज्य में 669 मामले सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 से तीन और मरीजों की मृत्यु हो गई है। आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 395 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.13 प्रतिशत है।

भारत की स्थिति

हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। रविवार को पिछले दिन की तुलना में भारत में दैनिक मामलों में 28% की वृद्धि हुई है। रविवार को कुल 3,824 लोगों कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय रोगियों की कुल संख्या 18,389 है - जो कुल संक्रमणों (4,47,22,605) का 0.04 प्रतिशत है।

यहां ज्यादा मामले

महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में मामलों में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 416 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत रही। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सबकुछ नियंत्रण में है। हालांकि, उन्होंने लोगों से मास्क पहनने जैसे सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article