Shivaji Statue Collapsed: छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने वाली घटना पर महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने मांगी माफी

महाराष्ट्र में शिवाजी की मूर्ति गिरने की घटना के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी वहीं गुरुवार यानी 29 अगस्त को सीएम शिंदे ने भी शिवाजी की मूर्ति गिरने को लेकर माफी मांगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवाजी महाराज की मूर्ति के गिरने के कारणों की जांच के लिए एक तकनीकी समिति का गठन
  • एक पैनल दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएगा
  • शिंदे बोले-छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी की पहचान हैं, हमारे देवता हैं कृपया इसका राजनीतिकरण न करें

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हम सभी की पहचान हैं, हमारे देवता हैं कृपया इसका राजनीतिकरण न करें मैं उनके चरणों में सिर रखकर एक बार नहीं सौ बार माफी मांगता हूं हम उन्हीं का अनुसरण कर राज्य का कामकाज चला रहे हैं इसलिए मैं उन्हें नमन करता हूं। इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने की घटना पर आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह योद्धा राजा के पैर छूने और घटना के लिए 100 बार माफी मांगने में संकोच नहीं करेंगे।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Collapsed

महाराष्ट्र में शिवाजी की मूर्ति गिरने की घटना

शिंदे ने कहा कि विपक्ष के पास राजनीति करने के लिए अन्य मुद्दे हैं लेकिन महाराष्ट्र में पूजनीय शिवाजी महाराज को इससे दूर रखा जाना चाहिए। सिंधुदुर्ग जिले में चार दिन पहले मूर्ति गिरने की घटना के बाद से ही राज्य सरकार ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक तकनीकी समिति गठित की है, जबकि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने इस घटना को लेकर पूरे महाराष्ट्र में मौन विरोध प्रदर्शन किया।

End of Feed