महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस, डिप्टी-सीएम शिंदे और अजित पवार ने ली विधानसभा में शपथ, विधानसभा अध्यक्ष का भी होगा चुनाव

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र शनिवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई।

Fadnavis, Shinde, Pawar Takes Oath in Assembly: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने भी राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। पांच दिसंबर को महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ था और सिर्फ इन तीन नेताओं ने ही पद की शपथ ली थी।

Fadnavis and Shinde

फडणवीस, शिंदे, अजित पवार ने ली शपथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सदन के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने भी महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने तीनों नेताओं को विधायक पद की शपथ दिलाई। प्रोटेम स्पीकर बाकी 287 नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे।

End of Feed