Maharashtra Cabinet Expansion: फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ, देखिए पूरी लिस्ट

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कुल 39 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। जिसमें से सबसे ज्यादा बीजेपी के 19 विधायक शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार
  • बीजेपी से 19 विधायक बने मंत्री
  • एनसीपी के 9 विधायक बने मंत्री

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज हो गया है। अभी तक सरकार में सीएम और दो डिप्टी सीएम ही थे, आज और 39 विधायकों ने शपथ ली। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

End of Feed