देश

महाराष्ट्र भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें लिस्ट

Legislative Council By Election: महाराष्ट्र भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Image

भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची

Photo : Twitter

Legislative Council By Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य विधान परिषद की पांच सीट पर 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक करीबी सहयोगी और एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच विधान पार्षदों की जीत के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। विधानसभा में पहुंचे विधान पार्षदों में से तीन भाजपा से हैं, जबकि एक-एक विधायक शिवसेना और राकांपा से हैं। तीनों ही दल राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ का हिस्सा हैं।

Maharashtra BJP

Maharashtra BJP

नामांकन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 17 मार्च

भाजपा ने रविवार को विधान परिषद उपचुनाव के लिए नागपुर के पूर्व महापौर और फडणवीस के करीबी सहयोगी संदीप दिवाकर राव जोशी, प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव संजय किशनराव केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव यादवराव केचे के नामों की घोषणा की। केचे ने विदर्भ क्षेत्र के वर्धा जिले के अरवी निर्वाचन क्षेत्र से 2009 और 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्हें 2024 के चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया और भाजपा ने फडणवीस के पूर्व निजी सचिव सुमित वानखेड़े को अरवी सीट से मैदान में उतारा था। नामांकन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 17 मार्च है। विधान परिषद सदस्यों का यह उपचुनाव 288 सदस्यीय विधानसभा में विधायक कोटे से हो रहा है। भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और राकांपा के पास 41 विधायक हैं। इससे निचले सदन में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को देखते हुए वे आसानी से सभी पांच सीट जीत सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 18 मार्च है, जबकि उम्मीदवार 20 मार्च को अपना नाम वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो 27 मार्च को मतदान होगा, जिसमें विधायक निर्वाचक मंडल का हिस्सा होंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें