जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा करने का किया अनुरोध

PM Modi: बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं की रक्षा के लिए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानद गिरि ने अपने खून से प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि रक्त से लिखित इस पत्र को डॉक्टर उदिता त्यागी और यति सन्यासी, सभी सनातनी धर्मगुरुओं के समक्ष ले जाएंगे जहां उनसे इस पत्र के समर्थन में हस्ताक्षर करने की प्रार्थना की जाएगी।

Yati Narasimhananda: जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की रक्षा के लिए यहां श्रीदुधेश्वरनाथ मठ के शिविर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने रक्त से एक पत्र लिखा। यति नरसिंहानंद ने पत्रकारों से कहा कि पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बांग्लादेश और पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं की रक्षा के लिए सैन्य कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि रक्त से लिखित इस पत्र को डॉक्टर उदिता त्यागी और यति सन्यासी, सभी सनातनी धर्मगुरुओं के समक्ष ले जाएंगे जहां उनसे इस पत्र के समर्थन में हस्ताक्षर करने की प्रार्थना की जाएगी। इस पत्र पर सबसे पहले श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज ने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के हर हिन्दू की रक्षा की जिम्मेदारी लेनी ही चाहिये।

Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand

यति नरसिंहानंद ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र

बता दें, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे में पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर इन्हीं महंत के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। यति नरसिंहानंद के खिलाफ पहले ही इसी मामले को लेकर कई स्थानों पर प्राथमिकियां दर्ज कराई गई थी। बता दें, उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 29 सितंबर को हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

End of Feed