देश

जादूगर OP Sharma Jr. ने प्रेमानंद जी महाराज को क्या जादू के करतब दिखाए ?- Video

Premananj Ji Maharaj Magician Video: प्रेमानंद जी महाराज के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, इस बार उनके आश्रम में जादूगर ओपी शर्मा जूनियर मिलने पहुंचे उन्होंने वहां पर कुछ जादू भी प्रदर्शित किए।

Image

जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने प्रेमानंद जी महाराज को जादू के करतब दिखाए

Premananj Ji Maharaj News: जादूगर ओपी शर्मा जूनियर (OP Sharma Jr) का जादूगरी के क्षेत्र में अच्छा-खासा नाम है और उनके कई कार्यक्रम देश भर में होते रहते हैं उनकी प्रसिद्धि भी काफी है, जादूगर ओपी शर्मा जूनियर प्रेमानंद जी महाराज (Premananj Ji Maharaj) से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने प्रेमानंद जी महाराज से वार्तालाप में कहा कि 'जादू हमारे हिसाब से एक वैज्ञानिक कला है, हम लोग जो दिखाते हैं वो विज्ञान और तकनीक पर आधारित है।'

गौर हो कि ओपी शर्मा जूनियर, एक विश्व प्रसिद्ध जादूगर हैं, वे अपने पिता ओपी शर्मा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, ओपी शर्मा जूनियर ने अब तक कई शो किए हैं, वो अपने जादुई शो के ज़रिए लोगों का मनोरंजन करते हैं वैसे ओपी शर्मा जूनियर का असली नाम सत्य प्रकाश शर्मा है और वो उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं।

देखिए जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने प्रेमानंद जी महाराज को क्या जादू के करतब दिखाए-

बता दें कि ओपी शर्मा जूनियर विज्ञान और तकनीक पर आधारित जादूगरी करते हैं, वो अपने शो में कई तरह के लाइट इफेक्ट, साउंड, और सेटिंग का इस्तेमाल करते हैं, वो अपने शो में दृश्य भ्रम (इल्यूजन) दिखाते हैं।वे अपने शो के जरिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों का मनोरंजन करते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें