मद्रास हाई कोर्ट से कुणाल कामरा को बड़ी राहत, मिली अंतरिम अग्रिम जमानत

कुणाल कामरा ने तमिलनाडु में अपने निवास (फरवरी 2021 से राज्य में रह रहे हैं) का हवाला देते हुए अंतर-राज्यीय जमानत मांगी। बता दें कि मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

Interim Anticipatory Bail To Kunal Kamra: एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर मुश्किल में घिरे स्टैंडअप कॉमेडिन कुणाल कामरा को मद्रास हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने कामरा को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत का आदेश दिया। कुणाल कामरा ने तमिलनाडु में अपने निवास (फरवरी 2021 से राज्य में रह रहे हैं) का हवाला देते हुए अंतर-राज्यीय जमानत मांगी। उन्होंने इसी आधार पर जमानत का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें हाल ही में व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के बाद बहुत धमकियां मिल रही हैं।

Kunal kamra

कुणाल कामरा को राहत

एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपने एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से अपमान करने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मामले में अग्रिम जमानत की मांगी थी। कामरा ने कहा कि वह तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के रहने वाले हैं और उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका है।

End of Feed