देश

Times Now Summit में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा-मैं चाहता हूं राहुल गांधी ज्यादा बोलें, वह जितना बोलेंगे BJP को उतना ही फायदा होगा

Times Now Summit 2025 : इस सवाल पर कि राहुल गांधी कहते हैं कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। इस पर पुरी ने कहा कि यह सुनकर उन्हें दुख होता है। वह चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा बोलें। वे ज्यादा बोलते हैं तो हमें फायदा होता है। हम मुफ्त की घोषणाओं से चुनाव नहीं जीतते बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो योजनाएं हैं, हम उनसे चुनाव जीतते हैं।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2025 में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

Times Now Summit 2025 : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी जब यह कहते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता तो इस पर उन्हें दुख होता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ज्यादा से ज्यादा बोलें। वे ज्यादा बोलते हैं तो हमें फायदा होता है। पुरी ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जीतने के बाद अब भाजपा बिहार और फिर बंगाल में जीत दर्ज करेगी। पुरी ने ये बातें टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत की।

अब बिहार और फिर बंगाल जीतेंगे-केंद्रीय मंत्री पुरी

लोकसभा के चुनाव नतीजों का सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। 2014 के बाद से लगातार मोदी सरकार विकास के नए-नए कीर्तिमान रच रही है। इस बार भाजपा की सीटें कम जरूर हुई हैं लेकिन सरकार के कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। सरकार पहले से ज्यादा अच्छा काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली जीतने के बाद अगला नंबर बिहार का है और इसके बाद हम बंगाल भी जीतेंगे।

'हम मुफ्त की घोषणाओं से चुनाव नहीं जीतते'

इस सवाल पर कि राहुल गांधी कहते हैं कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। इस पर पुरी ने कहा कि यह सुनकर उन्हें दुख होता है। वह चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा बोलें। वे ज्यादा बोलते हैं तो हमें फायदा होता है। हम मुफ्त की घोषणाओं से चुनाव नहीं जीतते बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो योजनाएं हैं, हम उनसे चुनाव जीतते हैं। देश की अर्थव्यवस्था करीब 4.4 खरब डॉलर की बन गई है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। हम फ्रीबिज मॉडल से नहीं बल्कि विकास के मॉडल से चुनाव जीतते हैं।

पेट्रोलियम पदार्थों के आयात पर भी बोले

पहले की तुलना में अब ज्यादा पेट्रोलियम पदार्थों के आयात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए उन्होंने पूर्व की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि करीब 10 साल तक इस सरकार ने ईंधन की आत्मनिर्भरता के लिए कोई निर्णय ही नहीं किया। पेट्रोलियम और एनर्जी सेक्टर में भारी निवेश लगता है लेकिन जब काम ही नहीं होगा तो रिजल्ट कहां से मिलेगा। मोदी सरकार इथेनॉल, सीबीजी और ग्रीन हाइड्रोजन की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article