Nasrullaganj Renamed Now Bhairunda: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक और शहर का नाम बदल दिया है। राज्य सरकार ने सीहोर जिले में स्थित नसरुल्लागंज (Nasrullaganj) का नाम बदलकर भेरुंदा (Bhairunda) कर दिया है केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्य शासन द्वारा इस आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
गौर हो कि राज्य सरकार ने नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्य शासन द्वारा इस आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस संबंध में राजस्व विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
इसके साथ ही नसरुल्लागंज वासियों की बरसों पुरानी मांग भी पूरी हो गई है।
गौर हो कि पिछले साल नर्मदापुरम का गौरव दिवस मनाया गया था तब नर्मदापुरम का नाम होशंगाबाद था, गौरव दिवस के दिन होशंगाबाद नर्मदापुरम और बाबई को माखननगर का नाम दिया गया।
नसरुल्लागंज में गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है
वहीं सरकार भोपाल में स्थित इस्लाम नगर पंचायत का नाम जगदीशपुर कर चुकी है, गौर हो कि नसरुल्लागंज में आज गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है इसके मुख्य कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।सीएम शिवराज सिंह चौहान कस्बे का नाम बदलने की घोषणा की थी
गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान दो साल पहले नसरुल्लागंज में आयोजित एक कार्यक्रम में इस कस्बे का नाम बदलने की घोषणा की थी। यह कस्बा मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी विधानसभा में आता है।
