देश

'मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगी', शिवराज की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा- गुड बाय, क्या है इसके सियासी मायने

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 6, 2023, 07:03 AM IST

आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश की खेल मंत्री और बीजेपी नेता यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने कहा कि मैं अब इस चुनाव नहीं लडूंगी। ये एक तरह से मेरा गुड बाय है।

Image

मध्य प्रदेश की खेल मंत्री और बीजेपी नेता यशोधरा राजे सिंधिया

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले सत्ता पक्ष यानी बीजेपी खेमे में बड़ा बदलाव होता नजर आ रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की खेल मंत्री और शिवपुरी विधायक (Shivpuri MLA) यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मैं अब चुनाव नहीं लड़ूंगी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने अपनी मां विजय राजे सिंधिया के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में कहा कि मैं अब यह चुनाव (शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव) नहीं लडूंगी। ये एक तरह से मेरा "गुड बाय" है। इससे पहले उन्होंने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा को चिट्ठी लिखकर चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन जनता से उनकी ये भावुक बातें बहुत कुछ कहती हैं।

यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने भावुक होते हुए कहा कि वैसे तो मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पहले ही ले लिया था लेकिन आज जिस तरह से मेरे सामने मंदिर में आपका मंत्रोचार हुआ। मेरा मन भावुक हो गया। मेरे अंदर निरंतर जो भावना है वह और अटल हो गई है। अब मैं इस चुनाव को लड़ने वाली नहीं हूं। आपकी वजह से मां के पदचिन्हों में चलने की कोशिश थी। वो 25-30 साल पूरी हो गए। इस प्रतिमा का अनावरण में आप लोगों के मंत्रोचार के लिए मैं सबको धन्यवाद देना चाहती हूं। अब एक तरह से मेरा गुड बाय है।

यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhara Raje Scindia) ने आगे कहा कि मैं पित्रपक्ष के समय में मैं सोच रही थी कि मैं अपनी मां और अपने पिता के लिए क्या कर सकती हूं। आज ये प्रतिमा का अनावरण करते हुए मैंने मां को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उनकी ही प्ररेणा से मैंने ये निश्चय लिया। आप सब से प्रार्थना करती हूं मेरे इस निर्णय में आप सब मेरे साथ रहोगे। लेकिन यह निर्णय कठिन था। लेकिन अब मेरी उम्र हो चुकी है नए लोगों के लिए समय आ गया है। नई पीढ़ी के लिए समय आ गया है। अगर अम्मा ने राह दिखाई है तो मेरा कर्तव्य है मैं उस चलूं। आप से उम्मीद है कि आप मेरे निर्णय में साथ रहोगे। हाल ही में एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान इस तरह का इशारा दे चुके हैं। इसके सियासी मायने क्या है, आने वाला वक्त तय करेगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article