ट्विशा शर्मा केस की CBI जांच होगी, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। ट्विशा का परिवार सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिला था।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। ट्विशा का परिवार सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिला था। वहीं, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह अपना बयान दर्ज कराने पुलिस थाने जा सकती हैं। तो वहीं ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह ने निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिलने के बाद बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। जमानत याचिका में दावा किया गया है कि उनका परिवार जांच टीम के साथ लगातार सहयोग कर रहा है इसलिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की कोई आवश्यकता नहीं है।

twisha sharma

ट्विशा शर्मा केस की सीबीआई जांच होगी।

आरोपी ने जांच में सहयोग करने का दावा किया

अपने भाई सिद्धार्थ सिंह द्वारा एकल पीठ के समक्ष दायर विविध आपराधिक मामले (एमसीआरसी) में, याचिकाकर्ता ने दावा किया कि अभियोजन की पूरी कहानी कल्पना और अनुमानों पर टिकी है और हर मामले में महत्वपूर्ण सामग्री पहले ही जब्त की जा चुकी है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद से फरार आवेदक ने अपनी 69 पन्नों की याचिका में दावा किया कि वह और उनकी मां आज तक जांच में सहयोग कर रहे हैं।

End of Feed