मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी-अमित शाह सहित कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 13, 2023, 08:53 AM IST

MP-Chhattisgarh CM Oath Today: शपथ ग्रहण समाहोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

MP-Chhattisgarh CM Oath Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव और विष्णु देव साय नए मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे। मोहन यादव भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि विष्णु साई आज दोपहर 2 ब जे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ लेंगे। दोनों स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

Mohan Yadav and Vishnu Dev

मोदी-शाह सहित बड़े नेता रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समाहोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मेघालय के सीएम कोनराड सरमा, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो, नगालैंड के डिप्टी सीएम वाई. पट्टन मौजूद रहेंगे।

End of Feed