देश

कुर्सी पर बैठाया, बोतल से भरा पानी का गिलास शरद पवार की ओर बढ़ाया..., PM मोदी का वीडियो हो रहा Viral

PM Modi Sharad Pawar Viral Video: 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया वहीं लंबे भाषण से शरद पवार थक गए थे तब पीएम मोदी ने उन्हें पानी दिया इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

PM मोदी का वीडियो हो रहा Viral

PM Modi Sharad Pawar Viral Video: पीएम मोदी दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार का सहारा बने, इसका एक वीडियो सामने आया है, इसे लेकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

जो वीडियो सामने आया है उसमें पीएम मोदी शरद पवार को अपने हाथों से पकड़कर कुर्सी पर बैठाते दिख रहे हैं और बोतल से पानी भी निकालकर उनकी ओर बढ़ाते दिख रहे हैं, यह देखकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, आप भी ये वीडियो देख लें-

गौर हो कि 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन समारोह दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित किया गया पीएम मोदी ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया इस अवसर पर एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

'RSS के कारण ही उन्हें मराठी से जुड़ने का सौभाग्य मिला'

राष्ट्रीय राजधानी स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मराठी भाषा अमृत से भी बढ़कर मीठी है और वह इस भाषा को बोलने का प्रयास और इसके नए शब्दों को सीखने की कोशिश निरंतर करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के कारण ही उन्हें मराठी भाषा और मराठी परंपरा से जुड़ने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे हुए हैं, जब अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का 300वां वर्ष है और कुछ ही समय पहले बाबा साहेब आंबेडकर के प्रयासों से बने देश के संविधान ने भी अपने 75 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने कहा, 'आज हम इस बात पर भी गर्व करेंगे कि महाराष्ट्र की धरती पर मराठी भाषी एक महापुरुष ने 100 वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बीज बोया था। आज ये एक वट वृक्ष के रूप में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article