मैड संधू हत्याकांड में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, वापी से तीन आरोपी पकड़े; पंजाब पुलिस ले गई साथ

29 वर्षीय मैड संधू लॉरेंस रोड पर मेन लाइन सैलून चलाते थे। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय थे। उन्हें ऑनलाइन होमोफोबिक टिप्पणियों और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और वलसाड स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और LGBTQ+ एक्टिविस्ट मधु सूदन सिंह उर्फ मैड संधू की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दोनों एजेंसियों ने पंजाब के तीन वांछित आरोपियों को गुजरात के वलसाड जिले के वापी से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 10 अक्टूबर को पंजाब पुलिस की टीम तीनों को अपने साथ पंजाब ले गई।

मैड  संधू हत्याकांड

मैड संधू हत्याकांड में बड़ी सफलता। (फोटो- ANI)

गुजरात ATS की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमू सिंगा, फतेह सिंह और अरमान सिंह के रूप में हुई है। मैड संधू की 3 अक्टूबर को अमृतसर में एक कार वॉशिंग सेंटर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

End of Feed