देश

भारत यात्रा पूरी कर रवाना हुए मैक्रों, दौरे को बताया यादगार, शेयर किया यात्रा की झलकियों वाला Video, बोले-थैंक यू इंडिया

वीडियो में मैक्रों के मुंबई पहुंचने से लेकर दिल्ली के एआई समिट तक के यादगार लम्हों को समेटा गया है। इस वीडियो के साथ मैक्रों ने लिखा है-'थैंक यू इंडिया'। एयरपोर्ट पर मैक्रों ने कई बार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। मैक्रों गुरुवार को दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शरीक हुए।

Image

तीन दिन की यात्रा पर भारत आए थे मैक्रों।

Photo : PTI

Emanuel Macron : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों की अपनी भारत यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। मैक्रों ने अपनी इस यात्रा को यादगार बताते है। उन्होंने अपने इस दौरे की झलकियां दिखाने वाला एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म 'धुरंधर' का सुनाई पड़ रहा है। वीडियो में मैक्रों के मुंबई पहुंचने से लेकर दिल्ली के एआई समिट तक के यादगार लम्हों को समेटा गया है। इस वीडियो के साथ मैक्रों ने लिखा है-'थैंक यू इंडिया'। एयरपोर्ट पर मैक्रों ने कई बार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। मैक्रों गुरुवार को दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शरीक हुए।

एआई पर भारत के साथ मिलकर काम करेंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए एक ढांचा तैयार करने पर काम करेंगे जिसमें नवाचार को जिम्मेदारी के साथ और प्रौद्योगिकी को मानवता के साथ जोड़ा जाएगा। मैक्रों ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच सभी डिजिटल उपकरणों को समावेशी दृष्टिकोण की तरफ निर्देशित करने की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। यहां ’एआई इम्पैक्ट समिट’ में अपने संबोधन में मैक्रों ने कहा कि फ्रांस और भारत ’संप्रभु एआई’ विकसित करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण रखते हैं, जिसका उद्देश्य पृथ्वी की रक्षा करना और सभी के लिए समृद्धि को बढ़ावा देना है।

एआई से अफ्रीकी महाद्वीप में आएगी मजबूती

उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जब तनाव बढ़ रहा है, हमारे सभी डिजिटल उपकरणों को इस समावेशी दृष्टिकोण की तरफ निर्देशित करने की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। वास्तव में, ऐसा करने से न केवल भारत में बल्कि अफ्रीकी महाद्वीप में भी मजबूती आएगी।’ उन्होंने कहा, 'आइए मिलकर विभाजन के बजाय सेतु बनाने, विनाश के बजाय सृजन करने और लेने के बजाय साझा करने पर ध्यान केंद्रित करें। फ्रांस जी7 की अपनी अध्यक्षता का उपयोग इस दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए करेगा।’

सोशले मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी-मैक्रों

मैक्रों ने कहा कि जी7 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में फ्रांस बच्चों को एआई और डिजिटल दुर्व्यवहार की चपेट में आने से बचाने के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा, 'इसीलिए फ्रांस में हम 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम आज यहां मौजूद कुछ यूरोपीय देशों के साथ इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिनमें ग्रीस और स्पेन शामिल हैं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा, 'मुझे पता है, प्रधानमंत्री जी, आप भी इस क्लब में शामिल होंगे। यह बहुत अच्छी खबर है कि भारत बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए इस तरह का कदम उठाएगा। हम अपने युवा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार हैं।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित