Lucknow News: सोफा बनाने वाले कारखाने में लगी भयंकर आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौजूद

इंदिरा नगर में सोफे के कारखाने में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

लखनऊ के इंदिरा नगर में सोफे के कारखाने में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक, आग ने विकराल रूप ले लिया है। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

Lucknow Fire

इंदिरा नगर में सोफे के कारखाने में लगी भीषण आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौक, अमीनाबाद, बीकेटी, हजरतगंज और इंदिरा नगर सहित कई फायर स्टेशनों से गाड़ियां मंगाई गई है। भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग के पीछे कारखाने में रखें फर्नीचर को बताया जा रहा है। CFO मंगेश कुमार ने बताया कि यह घटना शाम करीब 6:30-7 बजे की है। यहां हमारी 8 से 10 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। यह फोम और फर्नीचर का गोदाम था। आग शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। इसमें कोई फंसा नहीं है। एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों को खाली करा लिया गया है।

End of Feed