बढ़ने वाली है रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें? दानिश अली पर विवादित टिप्पणी को लेकर हुआ ये 'एक्शन'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 06:27 PM IST

Danish Ali Vs Ramesh Bidhuri: बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दानिश-बिधूड़ी प्रकरण में सभी शिकायतों को विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Lok Sabha News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से संबंधित विपक्ष एवं सत्तापक्ष के कई सांसदों की शिकायतों को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Ramesh Bidhuri vs Danish Ali

दानिश-बिधूड़ी प्रकरण में सभी शिकायतों को विशेषाधिकार समिति को भेजा गया।

बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

‘चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां’ विषय पर लोकसभा में चर्चा के दौरान गत 21 सितंबर को बिधूड़ी ने अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद खुद दानिश अली के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार, द्रमुक सांसद कनिमोई और विपक्ष के कई अन्य सदस्यों ने बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इन सांसदों ने मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का भी आग्रह किया था।

End of Feed