आज महुआ मोइत्रा पर लोकसभा समिति की बैठक, निष्कासित करने की हो सकती है सिफारिश, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 9, 2023, 11:12 AM IST

जानकारी मिली है कि मसौदा रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा के आचरण की निंदा की गई है और इसे अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक बताया गया है।

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने संबंधी आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की आचार समिति राष्ट्रीय सुरक्षा पर अनैतिक आचरण का असर पड़ने के आधार पर उन्हें संसद के निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति अपनी मसौदा रिपोर्ट को स्वीकारने के लिए आज शाम बैठक कर रही है। बैठक में विपक्षी सदस्यों द्वारा रिपोर्ट की सिफारिशों का पुरजोर विरोध किए जाने की संभावना है।

Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा के आचरण की निंदा

जानकारी मिली है कि मसौदा रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा के आचरण की निंदा की गई है और इसे अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक बताया गया है। साथ ही सरकार से मामले में समयबद्ध कानूनी और संस्थागत जांच का भी आह्वान किया गया है। मसौदा रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को मोइत्रा और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के बीच धन के कथित लेन-देन की जांच करनी चाहिए। समिति ने यह भी कहा है कि सबसे मुखर विपक्षी सदस्यों में से एक बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली को दो नवंबर को आखिरी बैठक के दौरान मोइत्रा से सोनकर द्वारा पूछे गए सवालों के बारे में तोड़-मरोड़कर बात रखने के लिए फटकार लगाई जानी चाहिए।

End of Feed