2024 में नहीं, 2029 से हो सकता है एक साथ लोकसभा-विधानसभा का चुनाव, विधि आयोग कर रहा काम!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 06:58 PM IST

वर्ष 2029 से राज्यों की विधानसभाओं और लोकसभा, दोनों चुनाव एक साथ कराना सुनिश्चित करने के लिए न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी के तहत आयोग विधानसभाओं के कार्यकाल को कम करने या बढ़ाने का सुझाव दे सकता है।

एक देश एक चुनाव को लेकर ये अटकलें थीं कि यह 2024 से लागू हो सकता है, लेकिन अब जो तस्वीर सामने आ रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि यह 2024 से नहीं बल्कि 2029 से लागू हो सकता है। विधि आयोग एक ऐसे फॉर्मूले पर काम कर रहा है, जो इसे संभव बना सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी सूत्रों के हवाले से ही खबर है।

one nation one election

एक देश एक चुनाव 2024 में संभव नहीं

क्या है फॉर्मूला

पीटीआई के अनुसार विधि आयोग मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल बढ़ाकर या घटाकर 2029 से लोकसभा चुनाव के साथ सभी के चुनाव एक साथ कराने के फॉर्मूले पर काम कर रहा है। सरकार पहले ही लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के लिए एक साथ चुनाव कराने के वास्ते एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन कर चुकी है, इसलिए विधि आयोग को राष्ट्रीय और राज्यों के लिए अपनी वर्तमान सिफारिश के साथ-साथ स्थानीय निकाय चुनावों को भी शामिल करने को कहा जा सकता है।

End of Feed