देश

Times Now Amazing Indians Awards 2023: भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक अनुराधा पाल ने कुछ इस तरह बांधा समां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 03:42 PM IST

Times Now Amazing Indians Awards 2023: अनुराधा पाल भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक हैं और साथ ही एक म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्हें इनसाक्लोपीडिया ब्रिटैनिका और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दुनिया की पहली प्रोफेशनल महिला तबला वादक का खिताब दिया है।

Image

दुनिया और भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक अनुराधा पाल

Times Now Amazing Indians Awards 2023: अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड 2023 कार्यक्रम की शुरुआत अनुराधा पाल के तबला वादन के साथ हुई। उनके साथ महिला टीम ने संगत करके समां बांध दिया। इस टीम ने कर्नाटक शैली की राग नटई और हिंदुस्तानी शैली की राग जोग में वादन पेश किया। इस दौरान अनुराधा पाल ने कहा कि इन दो रागों के जरिए आज हम गणेश जी को याद करें, ताकि ये कार्यक्रम बहुत सुंदर हो जाए।

कौन हैं अनुराधा पाल

अनुराधा पाल भारत की पहली पेशेवर महिला तबला वादक हैं और साथ ही एक म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उन्हें इनसाक्लोपीडिया ब्रिटैनिका और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने दुनिया की पहली प्रोफेशनल महिला तबला वादक का खिताब दिया है। उनकी कहानी साहस, समर्पण और रचनात्मकता को बयां करती है। उन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में ही संगीत की दुनिया में उपलब्धि हासिल कर पुरुषों के आधिपत्य को चुनौती दे डाली थी।

संघर्ष से मिली सफलता

कठोर अध्ययन, केंद्रित रियाज़, कड़ी मेहनत और धैर्य के साथ भेदभाव और राजनीति का मुकाबला करते हुए पहली पीढ़ी की संगीतकार अनुराधा पाल ने खुद को एक ट्रेंडसेटर के रूप में स्थापित किया है। खुद के संघर्षों से प्रेरित होकर उन्होंने अन्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के लिए 1996 में पहली पूर्ण महिला भारतीय शास्त्रीय संगीत बैंड, स्त्री शक्ति की स्थापना की, जिसने 25 वर्षों से अधिक समय तक दुनिया भर के प्रतिष्ठित समारोहों में दर्शकों का मनोरंजन किया।

कई उपलब्धियां

उन्हें संस्कृति मंत्रालय और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के साथ एक उत्कृष्ट श्रेणी के संगीतकार के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अनुराधा को तबला के 6 घरानों के नए दृष्टिकोण और ज्ञान, हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत के प्रमुख उस्तादों के साथ उनकी संवेदनशील और विचारशील संगति और विश्व संगीत, नृत्य, कविता, चित्रकला के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए भी सराहा जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article