Lohagad Fort Murder: 'मेरी पूरी दुनिया चली गई...' केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को भावुक पत्र लिखकर मांगा इंसाफ

पुणे फोर्ट मर्डर के शिकार केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने इंसाफ की अपील में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक इमोशनल नोट लिखा है, जिसमें उनसे कहा है कि वे उनके बेटे को 'सिर्फ एक और केस फाइल' न बनने दें।

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के बाद उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भावुक ईमेल लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने बेटे को न्याय दिलाने और उसकी मौत के लिए ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। पत्र में राखी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें अपने ही बच्चे के लिए न्याय मांगने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ेगा।

Ketan Agarwal Mother Letter to PM

केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को भावुक पत्र लिखकर मांगा इंसाफ

उन्होंने लिखा, 'हर मां की तरह, मैंने भी सपना देखा था कि केतन एक सुंदर जिंदगी जिएगा, शादी करेगा और हमारे साथ बुढ़ापा बिताएगा। लेकिन इसके बजाय, मुझे अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करना पड़ा।' केतन की हत्या को 'बेहद क्रूर' बताते हुए उन्होंने कहा कि उसकी मौत से परिवार में एक 'कभी न भरने वाली कमी' आ गई है। उन्होंने लिखा, 'जिस दिन केतन की मौत हुई, उसी दिन मेरी दुनिया खत्म हो गई।'

End of Feed