देश

रायबरेली में रेल पटरी पर मिट्टी गिरी देख लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, सूझबूझ से टला हादसा

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है। रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Raibareli Train: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को रेल पटरियों पर मिट्टी का ढेर देखकर एक यात्री ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। खीरों थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेंद्र भदोरिया ने बताया कि एक डंपर से रेल पटरी पर कुछ मिट्टी गिरी थी, जिसे हटवा दिया गया और मिट्टी हटने के बाद ट्रेन का आवागमन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है। रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर भाग गया।

उसी के थोड़ी देर बाद रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन पहुंची, लेकिन लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया। कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक से मिट्टी हटाने के बाद काफी धीमी गति से ट्रेन को निकाला गया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें