दुबई में 3 दिन कमरे में बंद था, लोगों को निकालने के लिए और विमान भेजे सरकार, स्वदेश लौटे छात्र ने बताया खाड़ी देश का हाल

दुबई से दिल्ली पहुंचे एक यात्री ने कहा कि उन्होंने दुबई में धमाके की आवाजें सुनीं। एक अन्य यात्री ने कहा कि वह तीन दिनों तक कमरे में पूरी तरह से बंद रहे। वहां अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय हैं। सरकार को उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए और विमान भेजने चाहिए।

Iran War: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी के देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सरकार वहां से निकाल रही है। सऊदी अरब सहित कई देशों से भारतीय छात्र एवं नागरिक स्वदेश लौटे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने वहां के हालात के बारे में बताया है। दुबई से दिल्ली पहुंचे एक यात्री ने कहा कि उन्होंने दुबई में धमाके की आवाजें सुनीं। एक अन्य यात्री ने कहा कि वह तीन दिनों तक कमरे में पूरी तरह से बंद रहे। वहां अभी भी बड़ी संख्या में भारतीय हैं। सरकार को उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए और विमान भेजने चाहिए।

Indian students

खाड़ी देशों से स्वदेश लौटे भारतीय छात्र।

'1-2 दिनों से ऐसी कोई आवाज नहीं आई'

आईजीआई एयरपोर्ट पर दुबई से पहुंचे एक यात्री ने कहा, “मैं 28 फरवरी को दुबई गया था और उसी दिन से सब कुछ शुरू हो गया। हम पिछले 2-3 दिनों से फ्लाइट पाने की कोशिश कर रहे थे... पिछले 1-2 दिनों से ऐसी कोई आवाज नहीं आई है, लेकिन उससे पहले कई धमाके हुए थे...”

End of Feed