LIVE

आज की ताजा खबर, 4 मार्च 2026 हिंदी न्यूज: पटना में जेडीयू की अहम बैठक, संजय झा के आवास पर जुटे बड़े नेता

आज की ताजा खबर, 4 मार्च 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, [अमेरिका ईरान युद्ध], [खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: मध्य पूर्व के देशों में संकट के बीच भारतीय नागरिक एवं छात्र दुबई सहित कई देशों से वापस स्वदेश आए हैं। मोजतबा खामनेई को ईरान को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा मार दिए गए अयातुल्ला अली खामनेई के बेटे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अपने हमले का बचाव किया है। ट्रंप ने कहा है कि एक संभावित परमाणु हमले को रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी था और 'तेहरान हम पर हमले की तैयारी कर रहा था।' आज टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइल मुकाबला खेला जाएगा।

आलोक कुमार रावUpdated Mar 4, 2026, 19:53 IST
Follow on Google News
aaj ki taza khabar

आज की ताजा खबर, 4 मार्च 2026 हिंदी न्यूज: पटना में जेडीयू की अहम बैठक, संजय झा के आवास पर जुटे बड़े नेता

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [अमेरिका ईरान युद्ध], [खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं। ईरान भी खाड़ी देशों एवं अमेरिकी सैन्य ठिकानों एवं इजरायल पर हमले कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक ईरान ने रियाद स्थित सीआईए स्टेशन को ड्रोन से निशाना बनाया। हालांकि, इस हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अमेरिका का कहना है कि पलटवार करने की ईरान की क्षमता लगातार कमजोर हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने होली की शुभकामनाएं दी हैं। अबू धाबी से लौटीं मलयालम अभिनेत्री स्वस्तिका ने बताया कि वहां लोग काफी डरे हुए हैं। हम 28 फरवरी को लौटने वाले थे लेकिन हम फंस गए थे।


बिहार की सियासत में हलचल के बीच जनता दल (यूनाइटेड) की एक अहम बैठक पटना में आयोजित की गई। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री Vijay Kumar Chaudhary पहुंचे।

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के करीबी सहयोगी और जेडीयू एमएलसी Sanjay Gandhi भी मौजूद रहे।

सियासी अटकलों के बीच बैठक

हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में जेडीयू के शीर्ष नेताओं की यह बैठक अहम मानी जा रही है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।

राज्य में संभावित राजनीतिक फेरबदल की अटकलों के बीच इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

-ब्रिटेन के सैन्य अड्डों की मौजूदगी के कारण साइप्रस पर पड़ी युद्ध की साया
-खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं
-पीएम मोदी ने देशवासियों को हाली की शुभकामनाएं दी हैं
-ओडिशा के मंत्री सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
-सऊदी अरब, अबू धाबी से लौटे भारतीय छात्र, नागरिक
-मोजतबा खामनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया
-ईरान पर अमेरिकी हमले का राष्ट्रपति ट्रंप ने बचाव किया
-टी-20 विश्व कप का पहला सेमीफाइल आज खेला जाएगा

MAR 04, 2026 19:52 IST

पटना में जेडीयू की अहम बैठक, संजय झा के आवास पर जुटे बड़े नेता



बिहार की सियासत में हलचल के बीच जनता दल (यूनाइटेड) की एक अहम बैठक पटना में आयोजित की गई। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री Vijay Kumar Chaudhary पहुंचे।

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के करीबी सहयोगी और जेडीयू एमएलसी Sanjay Gandhi भी मौजूद रहे।

सियासी अटकलों के बीच बैठक

हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में संभावित बदलावों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में जेडीयू के शीर्ष नेताओं की यह बैठक अहम मानी जा रही है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।

राज्य में संभावित राजनीतिक फेरबदल की अटकलों के बीच इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
MAR 04, 2026 17:29 IST

राइजर दल ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

असम विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल राइजर दल ने बुधवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही Indian National Congress ने 42 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था।

गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

राइजर दल शुरुआत में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा था, लेकिन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला अब तक अंतिम रूप नहीं ले सका है। दिलचस्प बात यह है कि मार्घेरिटा सीट पर दोनों विपक्षी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे गठबंधन में दरार के संकेत मिल रहे हैं।

अब्दुर रशीद मंडल को मिला टिकट

पार्टी अध्यक्ष Akhil Gogoi के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार, मौजूदा कांग्रेस विधायक Abdur Rashid Mandal को गोलपाड़ा ईस्ट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मंडल 16 फरवरी को राइजर दल में शामिल हुए थे।
MAR 04, 2026 16:03 IST

ईरान से युद्ध छेड़ने के ट्रंप के फैसले को लेकर मतभेद, संसद में मतदान की कवायद

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। पश्चिम एशिया में तेजी से फैलते संघर्ष और इससे अमेरिका के निकलने की स्पष्ट रणनीति के अभाव के बीच अमेरिकी सीनेट बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरने के फैसले पर मतदान की ओर बढ़ रही है।
यह मतदान न केवल कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के लिए एक असाधारण राजनीतिक परीक्षा है, बल्कि उस युद्ध पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है जो अमेरिका को एक बार फिर लंबे और अनिश्चित टकराव की राह पर ले जाता दिख रहा है।
’वार पावर्स रिज़ॉल्यूशन’ नामक यह विधेयक सांसदों को यह अवसर देता है कि वे भविष्य में किसी भी सैन्य हमले से पहले कांग्रेस से मंजूरी लेने को अनिवार्य करने की मांग कर सके।
MAR 04, 2026 13:47 IST

ब्रिटेन के सैन्य अड्डों की मौजूदगी के कारण साइप्रस पर पड़ी युद्ध की साया

यह कहावत साइप्रस पर सटीक बैठती है कि किसी देश का भाग्य उसकी भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है। साइप्रस जैसा छोटा सा देश यूनानी, पारसी, रोमन और ब्रिटिश सभी के लिए खास रहा है। इसका कारण यह है कि यह दुनिया के सबसे पुराने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में से एक के निकट स्थित है। देश की आजादी के करीब 66 वर्षों बाद साइप्रस खुद को पश्चिम एशिया के एक और युद्ध में फंसा हुआ पाता है, मुख्य रूप से इसलिए कि यह दो बड़े और महत्वपूर्ण ब्रिटिश सैन्य ठिकानों की मेजबानी करता है, जो इसके ब्रिटिश औपनिवेशिक अतीत से जुड़े हैं।
MAR 04, 2026 12:05 IST

अभिनेता विजय रैली को संबोधित करने के लिए तंजावुर के लिए रवाना हुए

अभिनेता से नेता बने विजय बुधवार को तंजावुर जिले के अय्यसमपेट्टई में आठ विधानसभा क्षेत्रों से अपने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। टीवीके संस्थापक विजय सुबह-सुबह चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना होकर तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से तंजावुर में सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए।
MAR 04, 2026 10:40 IST

खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों के लिए आपात नंबर

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी एवं पश्चिम एशिया में लागातार बदल रहे हालातों के बीच भारत ने अपने नागरिकों की मदद करने के लिए खास व्यवस्था की है। विदेश मंत्रालय ने देशों में फंसे अपने नागरिकों तक मदद पहुंचाने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर कहा कि बढ़ते तनाव के बीच लोगों की मदद के लिए विशेषकर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक यह कंट्रोल रूम सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक काम करेगा। इस दौरान 1800118797 (टोल फ्री), +911123012113, +911123014104 और +911123017905 पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।
MAR 04, 2026 10:39 IST

खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों के लिए आपात नंबर

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद खाड़ी एवं पश्चिम एशिया में लागातार बदल रहे हालातों के बीच भारत ने अपने नागरिकों की मदद करने के लिए खास व्यवस्था की है। विदेश मंत्रालय ने देशों में फंसे अपने नागरिकों तक मदद पहुंचाने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर कहा कि बढ़ते तनाव के बीच लोगों की मदद के लिए विशेषकर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक यह कंट्रोल रूम सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक काम करेगा। इस दौरान 1800118797 (टोल फ्री), +911123012113, +911123014104 और +911123017905 पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।
MAR 04, 2026 09:42 IST

होली के मद्दनेजर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

होली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए 134 प्रमुख चौराहों पर विशेष टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जाएगा।
MAR 04, 2026 08:51 IST

ओडिशा के मंत्री सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार शाम भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पुजारी को कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी इंटेंसिव केयर यूनिट (सीटीवी आईसीयू) में भर्ती किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पुजारी की एंजियोग्राफी की गई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
MAR 04, 2026 07:52 IST

मौलवियों पर IRGC ने दबाव डाला-रिपोर्ट

इस्लामिक रिपब्लिक ने लंबे समय से राजशाही शासन की आलोचना की है और खुद को राजशाही के ज्यादा सही विकल्प के तौर पर दिखाया है। पिता से बेटे को सत्ता मिलने से उस सिद्धांत पर सवाल उठेंगे। ईरान इंटरनेशनल ने आगे दावा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मौलवियों पर मोजतबा का साथ देने के लिए बहुत ज्यादा दबाव डाला। मीडिया आउटलेट ने बताया, 'IRGC ने मौलवियों के जमा हुए ग्रुप पर मोजतबा को सरकार का नया लीडर चुनने के लिए बहुत ज्यादा दबाव डाला।'
MAR 04, 2026 07:52 IST

ईरान पर हमले का ट्रंप ने किया बचाव

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अपने हमले का बचाव किया है। ट्रंप ने कहा है कि एक संभावित परमाणु हमले को रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी था और 'तेहरान हम पर हमले की तैयारी कर रहा था।' बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई और इस्लामी सरकार के शीर्ष अधिकारियों की मौत हो चुकी है। वहीं, ईरान अपनी जवाबी कार्रवाई में अरब देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य बेसों एवं इजरायल को निशाना बनाकर ड्रोन एवं मिसाइलों से हमले कर रहा है। इस सवाल पर कि क्या ईरान पर हमला करने के लिए इजरायल ने यूएस को मजबूर किया।
MAR 04, 2026 07:52 IST

ईरान की मिसाइल उत्पादन इकाइयों पर हवाई हमले

इजराइल ने मंगलवार को हमले तेज करते हुए ईरान की मिसाइल और लॉन्चर उत्पादन इकाइयों को निशाना बनाया। ईरान की राजधानी तेहरान में मंगलवार की सुबह तक धमाकों की आवाज गूंजती रही और विमानों को उड़ान भरते देखा गया। इजराइली सेना ने कहा कि उसने तेहरान और इस्फ़हान में बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन और भंडारण स्थलों पर हवाई हमले किए। ईरानी सरकारी टीवी ने बताया कि हमलों के कारण तेहरान में एक प्रसारण केंद्र में दो विस्फोट हुए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
MAR 04, 2026 07:52 IST

कश्मीर में ईरान के पक्ष में प्रदर्शन, उमर ने अमेरिका की निंदा की

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन हुए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस और सेना के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। सिन्हा ने ’एक्स’ पर कहा, '(मैंने) कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कश्मीर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। (मैंने) अधिकारियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने और सार्वजनिक शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।’
MAR 04, 2026 07:51 IST

ट्रंप ने की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टॉर्मर की ईरान नीति की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान पर अमेरिकी और इजराइली हमलों के मामले में ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर का रुख ’बहुत मददगार नहीं’ रहा। उन्होंने, हालांकि फ्रांस और जर्मनी जैसे यूरोपीय सहयोगियों की प्रतिक्रिया की सराहना की। ट्रंप ने लंदन के ’द सन’ अखबार को व्हाइट हाउस से फोन पर दिये साक्षात्कार में कहा कि वह यह देखकर 'बहुत दुखी’हैं कि ब्रिटेन और अमेरिका के बीच विशेष संबंध अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले था।
MAR 04, 2026 07:51 IST

वाम दलों ने ईरान पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

वाम दलों ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले तथा अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर हमले के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। उन्होंने लोगों से 'हमले के खिलाफ खड़े होने’और ईरानी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने का आग्रह किया।