Lal Krishna Advadni Health Updates: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (96) को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिल्ली एम्स के प्राइवेट वार्ड से डिस्चार्ज होने के बाद एलके आडवाणी अपने सरकारी आवास पर वापस चले गए। बुधवार को तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में आडवाणी को एडमिट किया गया था।
अब कैसी है लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत?
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लालकृष्ण आडवाणी
इससे पहले एम्स अस्पताल के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी थी कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
बुधवार की रात अचानक बिगड़ गई थी तबीयत
रात को अचानक तबीयत बिगड़ने पर पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (96) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। एक सूत्र ने कहा, 'एल के आडवाणी की हालत स्थिर है। मूत्रविज्ञान, हृदयरोग विज्ञान और जेरिएट्रिक मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ उनकी जांच कर रहे हैं।' आडवाणी की बीमारी के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है।
