LIVE

PM Modi:पीएम मोदी की भविष्यवाणी....इस बार चुनाव में भाजपा 370 और एनडीए 400 के पार

live parliament budget session 2024
PM Modi:पीएम मोदी की भविष्यवाणी....इस बार चुनाव में भाजपा 370 और एनडीए 400 के पार

Parliament Budget Session 2024, PM Modi to reply on Motion of Thanks in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष कुछ सालों बाद दर्शक दीर्घा में पहुंच जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पहले सदन का पूरा समय घोटालों की चर्चा में जाता था, भ्रष्टाचार की चर्चा में जाता था। लगातार एक्शन की मांग होती थी, चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार की ही खबरें होती थीं। आज जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होती है तो ये लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं।

FEB 05, 2024 18:49 IST

जो लूटा है वो लौटाना पड़ेगा- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश को, सदन के इस पवित्र जगह से वादा करता हूं। जिसको जो आरोप लगाना है, लगा ले। देश को लूटने नहीं दिया जाएगा...और जो लूटा है, लौटाना पड़ेगा
FEB 05, 2024 18:42 IST

40,000 से ज्यादा कम्प्लायन्स खत्म किएः पीएम

अंग्रेजी शासन के पुराने कानून जो दंडप्रधान थे, उन दंडप्रधान कानूनों से हट कर न्याय संहिता तक प्रगति की है। हमारी सरकार ने सैंकड़ों ऐसे कानूनों को समाप्त किया जो अप्रासंगिक हो गए थे। 40,000 से ज्यादा कम्प्लायन्स खत्म किएः पीएम
FEB 05, 2024 18:42 IST

स्टार्टअप्स की गूंज- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज युवाओं के लिए जितने नए अवसर बने हैं, ये पहले कभी नहीं बने। आज चारों तरफ स्टार्टअप्स की गूंज है, यूनिकॉर्न्स चर्चा में है। 2014 के पहले डिजिटल इकोनॉमी की साइज ना के बराबर थी। आज भारत, दुनिया की अग्रणी डिजिटल इकोनॉमी है। लाखों युवा इससे जुड़े हैं।
FEB 05, 2024 18:25 IST

पीएम मोदी का वादा

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा... मैंने लाल किले से कहा था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी दोहराया था कि देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर पर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले 100 वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा।
FEB 05, 2024 18:18 IST

राम मंदिर का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे, बल्कि एक ऐसे भव्य मंदिर का निर्माण हुआ जो भारत की महान सांस्कृतिक परंपरा को नयी ऊर्जा देता रहेगा।
FEB 05, 2024 18:17 IST

एनडीए 400 के पार

देश के मिजाज को देखकर ऐसा लगता है कि वह भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा, राजग को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी : मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कहा।
FEB 05, 2024 17:58 IST

विपक्ष का हंगामा

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। जिसके कारण पीएम मोदी को अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
FEB 05, 2024 17:50 IST

'अब कांग्रेस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया है'

भानूमती का कुनब जोड़ा ...फिर एकला चलो रे बोलने लगे। अब कांग्रेस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया है। इनके कुनबे में एक दूसरे पर विश्वास नहीं है तो यह देश पर कैसे विश्वास करेंगे। हमें लोगों की शक्ति एवं सामर्थ्य पर भरोसा है। हमने पहले कार्यकाल में गड्ढे भरे, दूसरे कार्यकाल में भारत निर्माण की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
FEB 05, 2024 17:47 IST

PM Modi Live : पीएम ने नेहरू और इंदिरा का जिक्र किया

नेहरू का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि लाल किले पर पूर्व पीएम ने कहा था कि हम इतना काम नहीं करते जितना कि अमेरिका, जापान और चीन वाले करते हैं। नेहरू जी का मानना था कि भारतीय आलसी हैं। इंदिरा जी की सोच भी उससे ज्यादा अलग नहीं थी। इंदिरा जी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि हमारी आदत यह है कि जब कोई शुभ कार्य पूरा होने का होता है हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जात हैं और कठिनाई आने पर हम ना उम्मीद हो जाते हैं। कभी-कभी तो लगता है कि पराजय भावना का अपना लिया है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी भी विश्वास नहीं किया। ये अपने आपको शासक मानते हैं और जनता को कमतर आंकते हैं।
FEB 05, 2024 17:42 IST

PM Modi Live: कांग्रेस की सुस्ती का मुकाबला किसी से नहीं हो सकता

11 वें नंबर की इकॉनमी बनी तो देश में विपक्षी पार्टियों ने गौरव गान किया लेकिन अर्थव्यवस्था जब 5वें नंबर पर आई तो सवाल उठाने लगे। इनमें सपने देखने का सामर्थ्य नहीं। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के मकान बने। कांग्रेस की रफ्तार से यदि ये घर बने होते तो इतना काम करने में100 साल लगते। पांच पीढ़ियां गुजर जातीं।
FEB 05, 2024 17:33 IST

राजनीति में नई पीढ़ी आए इसका स्वागत है

पीएम ने कहा कि परिवारवाद ने देश का नुकसान किया है। परिवारवाद की सेवा करनी ही होती है। कांग्रेस को भी इसका नुकसान हुआ है। गुलाम नबी तो पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। एक ही प्रोडक्ट लॉन्च करने की दुकान में कांग्रेस की दुकान में ताला लगने की नौबत आ गई है। लोकतंत्र में एक परिवार के कई लोग राजनीति में आएं। देश के लोकतंत्र के लिए परिवारवादी पार्टियों की राजनीति हम सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए। राजनीति में नई पीढ़ी आए इसका स्वागत है। यहां परिवारवादी पार्टियां ही पार्टी को चलाती हैं, यह ठीक नहीं है।
FEB 05, 2024 17:32 IST

PM LIVE : तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना मोदी की गारंटी

कांग्रेस में एक कैंसिल कल्चर पैदा हुई है। हम कहते हैं मेक इन इंडिया तो कांग्रेस कहती है 'कैंसिल'। इतनी नफरत कब तक पाले रहोगे। आज पूरी दुनिया भारत को सराह रही है। आप लोग देखिया विश्व दुनिया के लिए आज क्या सोच रहा है। जिस तेज गति से भारत विकास कर रहा है। इतनी उपलब्धियों को दुनिया सराह रही है। मैं विश्वास से कहता हूं कि हमारे तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। यह मोदी की गारंटी है।
FEB 05, 2024 17:24 IST

PM Modi Live : पीएम का विपक्ष पर तीखा हमला, कब तक टुकड़ो में सोचते रहोगे

पीएम ने कहा-कब तक टुकड़ो में सोचते रहोगे, कब तक बांटते रहोगे।अच्छा होता कि जाते-जाते उस बारे में बातें होतीं लेकिन हर बार की तरह आप लोगों ने देश को बहुत निराश किया। इनकी सोचने की मर्यादा बहुत छोटी है। विपक्ष के लोग पुराना राग अलापते हैं। जनता को कोई नया संदेश नहीं देते। नेता बदल गए टेप रिकॉर्डर वही है। कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए 10 साल का समय मिला था।
FEB 05, 2024 17:20 IST

PM Modi Live : विपक्ष ने जो संकल्प लिया है उसकी सराहना करता हूं

पीएम ने कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसका सराहना करता हूं। इन्होंने लंबे अरसे तक वहां रहने का संकल्प ले लिया है। आप कई दशक तक यहां बैठे थे वैसे ही कई दशक तक यहां बैठने का संकल्प है। इन दिनों जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं ईश्वर रूपी जनता जानर्दन आपको आशीर्वाद जरूर देगी। आप जिस ऊंचाई पर बैठे हैं, उससे भी ज्यादा आपको ऊंचाई मिलेगी। मैंने सुना है कि बहुत लोग लोकसभा की जगह राज्यसभा में जाना चाहते हैं।
FEB 05, 2024 17:09 IST

PM Modi LIVE : चर्चा का जवाब देने सदन पहुंचे PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संसद में हुई चर्चा का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सदन में आ गए हैं। थोड़ी देर में वह चर्चा का जवाब देना शुरू करेंगे। समझा जाता है कि विपक्ष के आरोपों का पीएम जवाब देंगे। पीएम विपक्ष पर तीखा हमला भी कर सकते हैं।
FEB 05, 2024 15:20 IST

Budget Session LIVE: राज्यसभा में 3 विधेयक पेश

सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन विधेयक सहित तीन विधेयक पेश किये जिनमें कुछ अपराधों में जेल की सजा के प्रावधान को हटाकर उनके स्थान पर अर्थदण्ड का प्रस्ताव किया गया है। दो अन्य विधेयक संविधान संशोधन विधेयक हैं जो आंध्र प्रदेश एवं ओड़िशा से संबंधित हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन विधेयक पेश किया। इस विधेयक के 1974 के मूल कानून में संशोधन का प्रस्ताव है।
FEB 05, 2024 15:18 IST

Budget session LIVE: सरकार ने अतिरिक्त व्यय के लिए संसद की मंजूरी मांगी

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 78,673 करोड़ रुपये के शुद्ध अतिरिक्त व्यय के लिए सोमवार को संसद की मंजूरी मांगी। वित्त मंत्री लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच को प्रस्तुत किया। अनुदान की अनुपूरक मांगों में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का सकल अतिरिक्त व्यय शामिल है जिसकी प्रतिपूर्ति 1.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत के साथ किया जाएगा।
FEB 05, 2024 13:33 IST

Budget Session 2024 LIVE: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से निपटने वाला विधेयक पेश

सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और अनियमितताओं से सख्ती से निपटने के प्रावधान वाला ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024’ सोमवार को लोकसभा में पेश किया। विधेयक में परीक्षाओं में अनियमितताओं से संबंधित अपराध के लिए अधिकतम 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल में इस विधेयक को मंजूरी दी थी। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज सदन में इसे पेश किया।
FEB 05, 2024 12:12 IST

गेनगॉब के निधन पर रास में जताया गया शोक

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब के निधन पर सोमवार को राज्यसभा में शोक जताया गया। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने हेज गेनगॉब के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक स्वतंत्रता सेनानी थे तथा उस संविधान सभा के प्रमुख थे, जिसने नामीबिया का संविधान तैयार किया था। उन्होंने कहा कि हेज गेनगॉब ने अपना पूरा जीवन नामीबिया के लोगों के कल्याण और अपने देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया। हेज गेनगॉब को भारत का अभिन्न मित्र बताते हुए सभापति ने कहा कि सितंबर 2022 में उन्होंने आठ नामीबियाई चीते भारत भेजने में अहम भूमिका निभाई थी। सदन में सदस्यों ने गेनगॉब के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा गया।
FEB 05, 2024 11:25 IST

Budget Session LIVE: लॉकेट चटर्जी-कांग्रेस पहले ही चुनाव हार चुकी है

जयराम रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कांग्रेस पहले ही चुनाव हार चुकी है। प्रधानमंत्री हमेशा देश और नागरिकों की चिंता करेंगे। इसमें कोई राजनीति नही है। लोगों के बारे में सोचना पीएम के लिए स्वभाविक है।