
Bihar Floor Test: नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत, विधानसभा से विपक्ष का वॉकआउट
Bihar Floor Test Updates: फ्लोर टेस्ट से पहले लालू खेमे को बड़ा झटका लगा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित हो गया। 125 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में, 112 के खिलाफ मतदान किया। राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव पटना में बिहार विधानसभा में सरकार की तरफ से बैठे। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार रहेगी या जाएगी, इसका फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जीतन राम मांधी समेत कई बड़े नेता और विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा में मौजूद हैं। फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और अवध बिहारी चौधरी ने सदन को संबोधित किया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी को हटाने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया गया। प्रस्ताव पारित हो गया है और अध्यक्ष को हटा दिया गया है।
नीतीश कुमार के छठी बार पलटी मारने और 9वीं बार बिहार सीएम का शपथ लेने के कुछ दिनों बाद बिहार की राजनीति फिलहाल स्थिर दिख रही है। नीतीश को आज अपना बहुमत विधानसभा में साबित करना है।