नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में मरने वाले 18 लोगों की लिस्ट आ गई, देख लीजिए नाम और पता

List of Deceased: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात करीब 10 बजे हुई भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी साझा की है। भगदड़ में जिन 18 लोगों ने जान गंवाई, उनकी लिस्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट में देखिए।

Stampede At New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य आपात चिकित्सा अधिकारी ने 18 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इनमें 14 महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं। कुछ घायलों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया है।

List of Deceased Stampede At New Delhi Railway Station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों की सूची।

इन 18 लोगों ने भगदड़ में गंवाई जान

क्रम संख्यानामपताउम्र
1आहा देवी, पत्नी रविन्दी नाथनिवासी- बक्सर, बिहार79 वर्ष
2पिंकी देवी, पत्नी उपेन्द्र शर्मानिवासी- संगम विहार, दिल्ली41 वर्ष
3शीला देवी, पत्नी उमेश गिरीनिवासी- सरिता विहार, दिल्ली50 वर्ष
4व्योम, पुत्र धर्मवीरनिवासी- बवाना, दिल्ली25 वर्ष
5पूनम देवी, पत्नी मेघनाथनिवासी- सारण, बिहार40 वर्ष
6ललिता देवी, पत्नी संतोषनिवासी- पटना, बिहार35 वर्ष
7सुरुचि, पुत्री मनोज शाहनिवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार11 वर्ष
8कृष्णा देवी, पत्नी विजय शाहनिवासी- समस्तीपुर, बिहार40 वर्ष
9विजय साह, पुत्र राम सरूप साहनिवासी- समस्तीपुर, बिहार15 वर्ष
10नीरज, पुत्र इंद्रजीत पासवाननिवासी- वैशाली, बिहार12 साल
11शांति देवी, पत्नी राज कुमार मांझीनिवासी- नवादा, बिहार40 वर्ष
12पूजा, पुत्री राज कुमार मांझीनिवासी- नवादा, बिहार8 वर्ष
13संगीता मलिक, पत्नी मोहित मलिकनिवासी- भिवानी, हरियाणा34 वर्ष
14पूनम, पत्नी वीरेंद्र सिंहनिवासी- महावीर एन्क्लेव, दिल्ली34 वर्ष
15ममता झा, पत्नी विपिन झानिवासी- नांगलोई, दिल्ली40 वर्ष
16रिया सिंह, पुत्री ओपिल सिंहनिवासी- सागरपुर, दिल्ली7 वर्ष
17बेबी कुमारी, पुत्री प्रभु साहनिवासी- बिजवासन, दिल्ली24 वर्ष
18मनोज, पुत्र पंचदेव कुशवाहानिवासी- नांगलोई, दिल्ली47 वर्ष
रेलवे ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे की है। दोनों प्लेटफॉर्म पर भीड़ काफी अधिक थी, जिस कारण कुछ लोग बेहोश हो गए। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भगदड़ के बाद एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एक यात्री अमरिंदर कुमार ने बताया, 'महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी भीड़ लग गई। अधिक भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने बहुत प्रयास किया, जिसके बाद भीड़ हट गई।'

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, आरपीएफ के महानिदेशक और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए हादसे के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

End of Feed