देश

'बिहार में अब शुरू होनी चाहिए शराब';सरकार बदलते ही नीतीश के ही 'बाहुबली' ने कर दी मांग

बिहार में निजाम बदलते ही शराब की बात शुरू हो गई है। जदयू से विधायक और नीतीश कुमार के चहेते अनंत सिंह ने ये मांग की है। उन्होंने कहा कि सूखा नशा बहुत हो गया है अब शराब शुरू होनी चाहिए।

Image

(सांकेतिक फोटो)

बिहार की राजनीति के लिहाज से आज का दिन ऐतिहासिक रहा। आज बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री चुना गया। राज्यसभा का रुख करने के चलते नीतीश कुमार ने आज सीएम पद से इस्तीफा दिया और भाजपा के सम्राट चौधरी को सूबे का नया मुखिया चुना गया। अब कल वे पद की शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद राजनेताओं की लगातार प्रतिक्रियायें आ रहीं हैं। वहीं, बिहार के छोटे सरकार ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। इस बीच उन्होंने एक ऐसी मांग कर दी, जिसने एक नई ही बहस छेड़ दी है।

'शराब चालू होना चाहिए...सूखा नशा बहुत हो गया'इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि सम्राट चौधरी सीएम बने हैं क्या अब बिहार में शराब चालू होगा? इस पर अनंत सिंह ने कहा कि शराब चालू होना चाहिए। आगे जब पूछा गया कि क्या वे इस बारे में सम्राट चौधरी से बात करेंगे तो अनंत सिंह ने कहा कि जब वे सीएम रहेंगे तो बात तो होगा ही। उन्होंने कहा कि'सूखा नशा'बहुत खराब होता जा रहा है।

तेजस्वी यादव और राजनीतिक लड़ाई

इस दौरान तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि सभी नेता लालू जी की पाठशाला से निकले हैं, अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि उनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है। अब बीजेपी की सीधी लड़ाई आरजेडी (लालू यादव) से होगी।

'निशांत कुमार बनें डिप्टी सीएम'

अनंत सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनें, उन्होंने कहा कि खूब बढ़िया काम होगा जो नीतीश जी आदेश करेंगे सब काम होगा... अनंत सिंह से जब यह पूछा गया कि निशांत डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते हैं तो इसपर अनंत का जवाब था-'निशांत को मनाया जायेगा बच्चा है अभी...' अनंत ने आगे कहा- 'हम अबरी भर (इस टर्म तक) हैं नीतीश जी नहीं लड़ेंगे तो हम भी नहीं लड़ेंगे, साथ ही कहा कि नीतीश जी के इशारा पर सब काम होगा।' वहीं तेजस्वी के सवाल पर अनंत सिंह बोले- 'कुछ काम बचा है क्या बस मुंह बच गया है बस लालू का बेटा है तो लोग जानता है।'

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article