Haryana Election Result: यूपी की तरह हरियाणा के जाट बदलें अपनी जातिवादी मानसिकता बोलीं मायावती

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी जीरो पर आउट हुई है। इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने इसके लिए जाट समाज को जिम्मेदार ठराया है। उन्होंने कहा कि यूपी की तरह हरियाणा के जाट समुदाय को भी अपनी जातिवादी मानसिकता को बदलना चाहिए।

बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा, लेक‍िन आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया, इससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अंतर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांसफर हुआ।

mayawati

बसपा मुखिया मायावती

उन्होंने कहा कि यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बीएसपी से एमएलए तथा सरकार में मंत्री भी बने हैं। हरियाणा प्रदेश के जाट समाज के लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए।

End of Feed