देश

Leopard Viral Video: पुणे में बीच रास्ते पर बैठा रहा तेंदुआ; वाहन चालकों में घबराहट का माहौल-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 3, 2023, 11:01 PM IST

pune Leopard viral video: पुणे जिले के दिवे घाट में तेंदुए ने कुछ देर तक दहशत बनाई, तेंदुआ घाटी के रास्ते पर सफर करता नजर आया।

लगभग आधे घंटे तक बीच रास्ते पर घायल हुआ तेंदुआ बैठा रहा, जिससे वाहन चालकों मे घबराहट का माहौल बना रहा। संडे दोपहर पुणे सासवाड रास्ते पर एक अज्ञात गाडी ने तेंदुए को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हुआ। घायल हालत में वह करीब आधे घंटे तक बीच रास्ते पर बैठ गया। इस समय कई गाड़ियां उसके पास से गुजरी पर जख्मी होने के कारण वह शांत बैठा रहा।

इसके बाद वन विभाग को इस बारे में सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान शुरू किया। तेंदुआ घाट के नीचे मस्तानी तालाब की ओर जाने की जानकारी लोगों ने दी। वन विभाग ने ड्रोन की मदद से तलाश करने की कोशिश की पर अभी तक सफलता नहीं मिली है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!