देश

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने रचा इतिहास, बनीं तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

Squadron Leader Mohana Singh: स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह देश की पहली लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पायलटों में से एक हैं। स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह भारत के स्वदेशी एलसीए तेजस फाइटर जेट का संचालन करने वाली विशिष्ट 18 फ्लाइंग बुलेट्स स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

Image

LCA तेजस लड़ाकू बेड़े की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह

Photo : Twitter

Squadron Leader Mohana Singh: स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह भारत के स्वदेशी 'मेड इन इंडिया' एलसीए तेजस फाइटर जेट (LCA Tejas Fighter Jet) के स्क्वाड्रन का संचालन करने वाली 18 'फ्लाइंग बुलेट्स' स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। मोहना सिंह देश की पहली महिला फाइटर पायलटों में से एक है। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि लैंगिक समानता और सशक्तीकरण के लिए भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। अधिकारी हाल ही में जोधपुर में 'तरंग शक्ति' अभ्यास का हिस्सा थीं, जहां वह तीनों सेनाओं के तीन उप प्रमुखों की ऐतिहासिक उड़ान का हिस्सा थीं। स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह तीन महिलाओं के पहले समूह का हिस्सा थीं, जो भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बनीं। मोहना सिंह की अन्य दो महिला साथी, स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ और स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी अब पश्चिमी रेगिस्तान में Su-30 MKI फाइटर जेट उड़ा रही हैं।

Indian Air Force

Indian Air Force

हाल ही तक, वह मिग-21 उड़ा रही थीं और हाल ही में उन्हें पाकिस्तान की सीमा पर गुजरात सेक्टर के नलिया एयर बेस में तैनात एलसीए स्क्वाड्रन में तैनात किया गया था। ऐतिहासिक उड़ान के दौरान, स्क्वाड्रन लीडर मोहना को एलसीए तेजस लड़ाकू जेट में उड़ान पर सेना और नौसेना के उप प्रमुखों को निर्देश देते और उन्हें इसके लिए तैयार होने में मदद करते देखा जा सकता था।

Indian Air Force

Indian Air Force

वर्तमान में वायुसेना में लगभग 20 महिला लड़ाकू पायलट हैं

भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख, एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, एलसीए तेजस लड़ाकू संस्करण में अकेले उड़ान भर रहे थे, जबकि अन्य दो उप प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने दो लड़ाकू पायलटों के साथ प्रशिक्षक संस्करण उड़ाए। इस अभ्यास को रक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से मेक इन इंडिया का समर्थन करने के सबसे बड़े संदेशों में से एक के रूप में देखा गया। सरकार द्वारा 2016 में महिलाओं के लिए लड़ाकू विमान क्षेत्र खोले जाने के बाद भारतीय वायुसेना में लगभग 20 महिला लड़ाकू पायलट हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article