अहमद पटेल के बेटे ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले- काम नहीं करने दिया जा रहा था

Faisal Patel: कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा है। उन्होंने कांग्रेस पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की।

Faisal Patel

फैसल अहमद पटेल (फोटो साभार: @mfaisalpatel)

क्या कुछ बोले फैसल पटेल ?

उन्होंने कहा, ''बहुत पीड़ा और कष्ट के साथ मैंने कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना बंद करने का निर्णय लिया है। यह कई वर्षों की कठिन यात्रा रही है। मेरे दिवंगत पिता अहमद पटेल ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए दिया। मैंने उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की, लेकिन हर कदम पर मुझे रोका गया।''

End of Feed