शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू के खात्मे को अमित शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- तीन दशकों में पहली बार हुआ ऐसा

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को ढेर कर दिया गया है।

Killing Of Topmost Naxal Leader Basavaraju: शीर्ष नक्सली नेता सीपीआई-माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को खत्म किए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में पहली बार महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है।

Amit shah

शीर्ष नक्सली के खात्मे को अमित शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि

27 खूंखार नक्सलियों में शामिल बसवराजू

शाह ने घोषणा की कि नक्सल आंदोलन के शीर्ष नेता और रीढ़ की हड्डी सीपीआई-माओवादी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू बुधवार को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए 27 खूंखार नक्सलियों में शामिल था। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि किसी महासचिव स्तर के नेता को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। शाह ने एक्स पर लिखा, नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार माओवादियों को ढेर कर दिया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी के महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल है।

End of Feed