नौकरी के बदले जमीन 'घोटाले' में लालू यादव का क्या होगा? चार्जशीट पर इस दिन संज्ञान ले सकती है अदालत; आ गई तारीख

'Land for job' case: लालू के खिलाफ 'नौकरी के बदले जमीन' मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। आने वाली 25 फरवरी को अदालत आरोपपत्र पर संज्ञान ले सकती है। क्या आप जानते हैं कि लालू प्रसाद के खिलाफ इस केस में क्या आरोप हैं? आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Lalu Prasad Yadav: क्या लालू प्रसाद यादव एक और घोटाले के मामले में फंसने वाले हैं? ये विवाद लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़ा है। जिसमें दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और अन्य से संबंधित ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने या न लेने के बारे में अपना आदेश 25 फरवरी तक सुरक्षित रख लिया।

Lalu Prasad Yadav

लालू यादव।

‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में आया नया अपडेट

विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने को शुक्रवार को मामले में फैसला सुनाना था, लेकिन कुछ बिंदुओं पर सीबीआई का स्पष्टीकरण सुनने के बाद उन्होंने मामले की सुनवाई 25 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि मामले में तीन अलग-अलग अंतिम रिपोर्ट (आरोपपत्र) में लगाए गए आरोपों की संपूर्णता को देखते हुए केवल एक सुनवाई की आवश्यकता है।

End of Feed