बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद बृहस्पतिवार को एक निजी यात्रा पर कोलकाता पहुंचे।जब दोनों से हवाई अड्डे पर पूछा गया कि क्या वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे, इस पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'आपको पता चल जाएगा।'
लालू यादव, तेजस्वी पहुंचे कोलकाता
राजद के एक स्थानीय नेता ने कहा कि पार्टी के दो शीर्ष नेता एक निजी यात्रा पर शहर में आए हैं।
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि दोनों राजद नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं, लेकिन आज शाम तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। राजद और तृणमूल कांग्रेस दोनों विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक हैं।
