देश

Lalu Yadav: सुरक्षा घटने से भड़के लालू यादव, वापस कर दी पूरी सिक्योरिटी; राबड़ी आवास से सुरक्षाकर्मी बाहर; देखिए Video

Lalu Yadav Security: एक दिन पहले ही लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा श्रेणी घटा दी गई थी, जिसके बाद अब लालू यादव ने राबड़ी यादव से सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है।

Image

लाल-राबड़ी ने वापस कर दी सुरक्षा (AI Photo)

Lalu Yadav Security: बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है।राजद प्रमुख लालू यादव अपनी सुरक्षा घटने से ऐसे भड़के हैं कि उन्होंने सारी सुरक्षा को ही हटा दिया है। कल यानि कि शुक्रवार को बिहार सरकार ने लालू यादव और उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi Security) की सुरक्षा को z+ से घटा दिया था। जिसके बाद लालू यादव ने यह फैसला लिया है कि वो बिना सुरक्षा के रहेंगे। उन्होंने सारे सुरक्षाकर्मियों को राबड़ी आवास से हटा दिया है।

राबड़ी आवास का गेट बंद, सुरक्षाकर्मी बाहर

आज राबड़ी आवास से जो वीडियो सामने आएं हैं, उसे वहां गेट बंद है और बाहर एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं हैं। कहा गया है कि राबड़ी देवी ने अपने आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने के लिए कह दिया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मी वहां से हट गए हैं और सभी बाहर आकर खड़े हो गए हैं।

राजद ने क्या कहा?

राजद नेता शक्ति यादव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार सरकार राजनीति नहीं बल्कि लालू परिवार को अपमानित करने का काम कर रही है। RJD ये बर्दाश्त नहीं करेगी। शक्ति यादव ने कहा, "राबड़ी देवी का यह फैसला साहसिक है, विपक्ष के नेता को कोई सुरक्षा नहीं चाहिए। ये सरकार जानबूझकर अपमानित कर रही है।"

घटने के बाद कितनी थी लालू-राबड़ी की सुरक्षा?

भले ही लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई ’जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई थी। लेकिन, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्हें इस लिहाज से बिहार सरकार के एक अलग कानूनी प्रावधान के तहत सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। आदेश के मुताबिक, राबड़ी देवी को बिहार सरकार के विशेष सुरक्षा दल अधिनियम, 2010 के तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) की 2-8 हाउस गार्ड टीम, तीन महिला एवं तीन पुरुष अंगरक्षक, बुलेटप्रूफ वाहन तथा एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराया जाना था। इसी अधिनियम के तहत लालू प्रसाद को 2-8 हाउस गार्ड टीम दी जाती। उनकी सुरक्षा के लिए दो अंगरक्षक तैनात रहते, साथ ही उन्हें एस्कॉर्ट, पायलट और बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी मिलती।

तेजप्रताप, तेजस्वी की सुरक्षा का क्या है हाल?

लालू प्रसाद के बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को पहले से प्राप्त ’वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा बरकरार रखी है। उन्हें 1-4 हाउस गार्ड, छह अंगरक्षक और पांच पुलिसकर्मियों वाला एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध रहेगा। गृह विभाग ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव को प्रदान की गई ’वाई’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें अब एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग के नए आदेश में लालू परिवार की बड़ी पुत्री एवं सांसद मीसा भारती तथा तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था यथावत रखी गई है। सांसद होने के कारण मीसा भारती को तीन अंगरक्षकों का सुरक्षा घेरा मिलता रहेगा, जबकि राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक की सुरक्षा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?