Lalu Yadav News: 'लालू ने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन उन्हें सजा मिली...' बोलीं राबड़ी देवी

Lalu Yadav News: लालू प्रसाद यादव को 2013 में चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और उसके बाद से उन्हें कई अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया है।

Lalu Yadav News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को राज्य विधान परिषद के समक्ष आरोप लगाया कि उनके पति एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कोई गलत काम नहीं किया इसके उन्हें बावजूद सजा मिली।उच्च सदन में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग की तरफ से हर दूसरे दिन नोटिस मिलने की भी शिकायत की।

lalu yadav rabri devi

राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव

सदन के भीतर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार की ओर रुख करते हुए कहा, 'आपको लालू जी पर निशाना साधना और उन्हें जेल में रहने के दौरान दिए गए कैदी नंबर से बुलाना बहुत पसंद है। लालू जी को बिना कुछ गलत किए सजा मिली।'चारा घोटाले में आरोपपत्र दाखिल होने के कारण राजद प्रमुख को 1997 में मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा और अपनी पत्नी को कमान सौंपनी पड़ी थी।

End of Feed