गिरगिट कुमार..., बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच लालू यादव की बेटी का नीतीश कुमार पर तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2024, 01:34 PM IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीट सामने आया है। इशारों ही इशारों में रोहिणी ने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर कई तंज कसे हैं।

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर खेला हो चुका है। राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नीतीश कुमार ने किनारा कर लिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीट सामने आया है। इशारों ही इशारों में रोहिणी ने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर कई तंज कसे हैं।

Rohini Acharya

रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार को गिरगिट कहा। उन्होंने एक्स पर लिखा, उसके साथ रहना बेकार है, जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है। इससे पहले रोहिणी ने अपने एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें लोग कूड़ा डालते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में... कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक। रोहिणी के इस पोस्ट को भी नीतीश कुमार से जोड़कर देखा जा रहा है।

End of Feed