देश

गिरगिट कुमार..., बिहार में सियासी उथलपुथल के बीच लालू यादव की बेटी का नीतीश कुमार पर तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2024, 01:34 PM IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीट सामने आया है। इशारों ही इशारों में रोहिणी ने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर कई तंज कसे हैं।

Image

रोहिणी आचार्य

Photo : Twitter

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर खेला हो चुका है। राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन से नीतीश कुमार ने किनारा कर लिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्वीट सामने आया है। इशारों ही इशारों में रोहिणी ने नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर कई तंज कसे हैं।

रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार को गिरगिट कहा। उन्होंने एक्स पर लिखा, उसके साथ रहना बेकार है, जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है। इससे पहले रोहिणी ने अपने एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें लोग कूड़ा डालते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में... कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक। रोहिणी के इस पोस्ट को भी नीतीश कुमार से जोड़कर देखा जा रहा है।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम

बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार में दो डिप्टी सीएम भारतीय जनता पार्टी से होंगे। इनके नाम भी सामने आ चुके हैं। भाजपा ने एक बार फिर चौंकाते हुए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम आगे किया है। बता दें, नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के तुरंत बाद भाजपा ने जदयू को औपचारिक रूप से समर्थन देने का ऐलान कर दिया। भाजपा प्रदेश प्रभारी विदेश तावड़े ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी ने एक मत से जदयू को समर्थन देने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में सर्वसम्मति से भजापा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इसके बाद नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर भाजपा के समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार आज ही शपथ भी ले सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article