LK Advani Ram Rath Yatra: जब 1990 में लालकृष्ण आडवाणी ने निकाली थी राम रथयात्रा, घर-घर गूंजा आंदोलन, BJP को पहुंचा दिया था बुलंदियों पर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 3, 2024, 04:15 PM IST

1990 LK Advani Ram Rath Yatra Summary: लालकृष्ण आडवाणी ने 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई की थी। उन्हीं के नेतृत्व में 1990 में भाजपा ने गुजरात के सोमनाथ से राम रथयात्रा शुरू की थी।

1990-L.K. Advani's rath yatra: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का फैसला लिया गया है। भाजपा के उभार में सबसे बड़ी भूमिका आडवाणी की ही रही है। उन्होंने भाजपा को एक पौधे से लेकर विराट पेड़ में तब्दील होते देखा है। आडवाणी के राम मंदिर आंदोलन ने न सिर्फ इतिहास में नाम दर्ज कराया था, बल्कि इसने भाजपा को भी बुलंदियों पर पहुंचाया। उस दौर में नरेंद्र मोदी जैसे नेता उनकी छत्रछाया में ही आगे बढ़े।

Advani Rath yatra

आडवाणी ने निकाली थी राम रथयात्रा

राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई की

लालकृष्ण आडवाणी ने 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन (Ram Mandir Andolan) की अगुवाई की थी। उन्हीं के नेतृत्व में 1990 में भाजपा ने गुजरात के सोमनाथ से राम रथयात्रा(Ram Rath Yatra) शुरू की थी। 'मंदिर वहीं बनाएंगे' नारे से लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन को आम लोगों तक पहुंचाया और इसे चर्चित बना दिया था। इसका फायदा भाजपा को जबरदस्त तरीके से मिला और उसने बहुत तेजी से तरक्की की। दो सीटों वाली पार्टी अगले दो दशक में देश की सत्ता पर काबिज हुई और बाद में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भी बनी।

End of Feed