लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि: अमित शाह से लेकर प्रियंका गांधी तक... देश के दिग्गज नेताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 1904 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे वर्ष 1964 से 1966 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। ताशकंद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई थी। शास्त्री जी को उनकी सादगी, ईमानदारी और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा याद किया जाता है।

Lal Bahadur Shastri Death Anniversary: देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्य तिथि है। 11 जनवरी 1966 को उनका निधन हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

lal bahadur shahstri

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निधन पर देश के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।(फोटो सोर्स: istock)

अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री एवं 'भारत रत्न' लाल शास्त्री जी की स्मृति में उन्हें कोटि-कोटि नमन। संकट के समय 'जय युवा, जय किसान' का उद्घोष कर शास्त्री जी ने देश के स्वावलंबन और सुरक्षा का सुंदर समन्वय बनाया। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले गुदड़ी के लाल शास्त्री जी ने 1965 के युद्ध में भारत को विजय दिलाने के लिए अपना दृढ़ संकल्प और मजबूत नेतृत्व दिया। उनका संपूर्ण जीवन हर एक भगवान के लिए प्रेरणा है।"

End of Feed