देश

लेडी डॉन अनु धनकर नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, बर्गर किंग हत्याकांड से जुड़ा है नाता

बर्गर किंग हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता अनु धनकड़ को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

(फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

लेडी डॉन अनु धनकर को नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम में लेडी डॉन अनुदान कर दो गिरफ्तार किया। राजौरी गार्डन बर्गर किंग हत्याकांड के पास से ही लेडी डॉन राजौरी गार्डन और कटरा स्टेशन पर सीसीटीवी में जाते हुए देखी थी। अनु धनकड़ बर्गर किंग हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता थी।

अनु धनकर के इशारे पर ही बर्गर किंग रेस्टोरेंट में बदमाशों ने 40 गोलियां बरसाई थीं। इस गोलीबारी में अमन नाम के शख्स को मार दिया गया था। तभी इस पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। मीडिया खबरों के मुताबिक, अन्नू ने दुबई भागने का प्लान था। इसके लिए टिकट भी कंफर्म थी, लेकिन वह नेपाल बॉर्डर से धर ली गई।

राजौरी स्थित बर्गर किंग रेस्टोरेंट कांड में स्पेशल सेल की टीम अनु धनकर की तलाश कर रही थी। हालांकि, इस कांड में कई बदमाश गिरफ्तार किए गए। अनु इंस्टाग्राम के जरिए गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के संपर्क में आई थी, जिसके बाद अन्नू को टास्क दिया गया कि दुश्मन गैंग के साथी अमन की हत्या करनी है, जिसके बाद अनु ने अमन को फंसाया। पुलिस के मुताबिक, अनु धनकर ने इंस्ट्राग्राम पर कई एकाउंट बनाए हुए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें